फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्राओं ने रैली निकाल महिलाओं को बताए उनके अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय शिविर में छठवें दिन महिला सशक्तीकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं ने कानून के क्षेत्र में भी अपना अधिकार स्थापित किया है। आजकल लैंगिक समानता पर बल दिया जा रहा है, लेकिन महिलाओं ने अपनी योग्यता से हर उस मंजिल को पाया है, जिसको मुश्किल माना जाता रहा है। महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। इस अवसर पर भावना, निशि श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार झा, भगवानदास, दीपेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें