फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले ही दिन 1876 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में हुईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी का पेपर हुआ। दोनों पालियों में पंजीकृत 36310 के मुकाबले 34434 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि, 1876 परीक्षार्थी पहले दिन ही अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा सभी 49 केंद्रों पर हुई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा में पंजीकृत 19597 के मुकाबले 18373 परीक्षार्थी उपस्थित और 1224 अनुपस्थित रहे। इनमें 881 बालक व 343 बालिकाएं रहीं।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही परीक्षा में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित छह सचल दल भ्रमणशील रहे। जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट के हिंदी की 45 केंद्रों व हिंदी साहित्य की 42 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 16713 परीक्षार्थियों के मुकाबले 16061 परीक्षार्थी उपस्थित और 652 अनुपस्थित रहे। इनमें 445 बालक व 107 बालिकाएं रहीं। अधिकारियों के अनुसार कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।

कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। सोमवार दोपहर में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी कंट्रोल रूम पहुंचे और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

-
पुलिस ने लाइन लगवाकर कराया प्रवेश : परीक्षा का पहला दिन होने के चलते सुबह से ही परीक्षार्थी निर्धारित केंद्रों पर जुटने शुरू हो गए। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के चलते पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति न बिगड़े, इसके लिए पुलिस ने परीक्षार्थियों की लाइन लगवाई और एक-एक कर केंद्र के अंदर प्रवेश कराया।


परीक्षा पर एक नजर- 49 परीक्षा केंद्र
- 37310 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
- 19875 हाईस्कूल के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
- 17435 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
- 7 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं।
- 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें