फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाया किसानों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी, चना मसूर और मटर की फसलें नष्ट होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-तालबेहट-पाली। जनपद में मंगलवार की शाम करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवा ने सर्दी का अहसास कराया। रबी की बोआई कर रहे किसान खेतों में पानी भर जाने से परेशान हुए। वहीं, शहर की कुछ सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्द हवा चलने के बाद शाम को लोग ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकलें। वहीं, बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई।
बीते दिनों दो दिन तक लगातार बारिश के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली थी। एक बार फिर मंगलवार की शाम 6.15 बजे बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते राहगीर अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बचने नजर आए। पाली प्रतिनिधि के अनुसार, शाम करीब 4.30 बजे झमाझम बारिश होने से लोग परेशान हो गए। खेतों में काम कर रहे किसानों को छप्पर में बैठकर अपने को भीगने से बचाना पड़ा।
विज्ञापन

बार प्रतिनिधि के अनुसार, पलेवा होने से फिलहाल अभी सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन वे किसान चिंतित हैं, जिनके खेतों में पानी भर गया है। उधर, तालबेहट क्षेत्र में एक सप्ताह से मौसम पल-पल अपना रुख बदल रहा है। कभी तेज बारिश होती है तो कभी तेज धूप निकल रही है। इस समय किसान फसल की बोआई में व्यस्त हैं लेकिन मौसम के बदलते रुख से वे परेशान हैं।
तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद किसान खेतों की बोआई में लग गए थे लेकिन मंगलवार को दाेपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और कई गांवाें में झमाझम बारिश होने लगी। किसानों ने बताया कि जिन खेतों में पानी भर गया है, उनमें अभी जोताई मुश्किल होगी। इससे फसल की बोआई में विलंब हो जाएगा। जिन खेतों में बीज डाला जा चुका है, वह बेकार हो गया है।
विज्ञापन




धान की नहीं हो पा रही कटाई : क्षेत्र में धान की बहुत कम लोग बोआई करते हैं। इस समय पूरे क्षेत्र में बेमौसम बारिश हो रही है। जिन लोगों ने धान की बोआई की है, वह बारिश के कारण धान की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें हार्वेस्टर भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें