ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम वीघामहावत में एक युवक का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
झांसी हाईवे स्थित ग्राम वीघामहावत में एक खेत में सोमवार को दोपहर में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के मध्य है। युवक के गले में काला धागा बंधा हुआ है। युवक पैरों में सैंडल हैं। शरीर पर चौकड़ी का पैंट एवं सफेद शर्ट मिली है।