फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हैं परेशान, नहीं हो रहा है गेंहूं का उठान

विज्ञापन
गेहूं तुलने के लिए कांटे पर इंतजार करते किसान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शासन ने किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए खरीद केंद्र संचालित किए, लेकिन समय पर उठान नहीं होने से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों को उपज बेचने के लिए केंद्रों पर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति ग्राम टेनगा की है, जहां पर छह सौ क्विंटल में केवल तीन सौ क्विंटल का ही उठान हो सका है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिरधा ब्लॉक के ग्राम टेनगा में समय पर किसानों का गेहूं नहीं बिकने से वह परेशान हैं। किसानों ने कहा कि एक तो गर्मी का सीजन है और दिन में तेज धूप होती है। किसानों का दिन खरीद केंद्र पर पसीना बहाते ही बीत जाता है। कई किसान ऐसे भी हैं, जो अपने गेहूं से लदा ट्रैक्टर- ट्रॉली खरीद केंद्र पर कई दिनों से लिए खड़े हैं। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनका नंबर एक सप्ताह पूर्व ही निकल गया, लेकिन अब तक उनका गेहूं नहीं बिका है। किसान परेशान हैं, कोई भी उनकी समस्या को सुनने वाला नहीं हैं।
गेहूं खरीद केंद्र संचालक नंदकिशोर तिवारी का कहना है कि उनको 600 क्विंटल गेहूं रोज खरीदने का पास दिया गया है, लेकिन केंद्र से रोज मात्र 300 क्विंटल गेहूं का उठान हो रहा है। इसके कारण वह भी क्रय केंद्र पर उचित मानक के अनुसार गेहूं की खरीद नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

----------------------------
गेहूं का नियमित उठान नहीं होने से क्रय केंद्र पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई किसानों के बीते सप्ताह में ही नंबर निकल चुके हैँ, नियमित उठान पर फिर हालात सामान्य हो सकते हैं।
- नंदकिशोर तिवारी, क्रय केंद्र संचालक, ग्राम टेनगा
-----------------------------
किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए खरीद केंद्र संचालित किए हैं, लेकिन समय पर उठान नहीं होने से तय मात्रा में गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है, जिससे उपज क्रय केंद्रों पर रुकी है।
- कल्याण सिंह
-----------------------------
गेहूं से लदा ट्रैक्टर- ट्रॉली खरीद केंद्र पर आठ दिन से लिए खड़ा है। गेहूं नहीं तुल पा रहा है। हम लोग बहुत परेशान हैं। नियमित उठान होती रहे तो हम लोगों को भी यहां ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
- जाहर सिंह
-----------------------------
रोज खरीद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। लेखपाल द्वारा बात नहीं की जा रही और नेटवर्क की समस्या होने से साइट ठीक से नहीं चल रही, जिससे ऑनलाइन सत्यापित भी नहीं दिख रहा है।
- सूरत जोशी
-----------------------------
नंबर निकले दस दिन बीत गए, लेकिन अभी तक गेहूं नहीं तुला है। खरीद केंद्र संचालक से बार- बार कहा जाता है तो वह नियमित उठान नहीं होने की बात कहते हैं। हम लोग बहुत परेशान हो चुके हैं।
- कमलेश नायक
-----------------------------
तीन दिन पहले ही हमारा नंबर निकल गया है, लेकिन अभी तक गेहूं नहीं तुला है। बहुत परेशानी हो रही है, रोज भीड़ बढ़ती जा रही है और यहां गेहूं कम तुल पा रहा है।
विज्ञापन

- मुकेश कुशवाहा
-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें