फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के दुख को समझना सबसे बड़ा पुण्य कार्य

Tue, 08 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-- 2
विज्ञापन

कैपन- धर्मसभा को संबोधित करतीं आर्यिका पूर्णमति माताजी।
ललितपुर। आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि भगवान जिनेंद्र देव की वाणी सार्थक है। आत्मा अनंत शक्ति का पिंड है और संसार की प्रत्येक वस्तु नश्वर है। अपने जीवन को सद्कार्यो में लगाकर जीव दया के लिए समर्पित रहने में ही सच्ची शांति है। दूसरों के दुख दर्द को समझें, क्योंकि इससे बड़ा पुण्य का कार्य दूसरा नहीं है।

श्री क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परस्परोपग्रहो जीवनाम की भावना जीवन में आए और दूसरों के दुख दर्द को समझें, इससे बड़ा पुण्य का कार्य दूसरा नहीं है। इस दौरान जीव दया व मूक पशुओं की सेवार्थ महिलाओं ने समर्पित होकर आगे आने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत वीणा जैन, ज्योति कामरा, निधि चौधरी, अंजलि सर्राफ, समता जैन, मधु खजुरिया, ज्योति नजा, अंकिता मोहनी, सीमा, अनीता मोदी, शशि जैन और रेनू जैन ने आर्यिकाश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। दिगंबर जैन पंचायत ने साधु संतों की सेवा में समर्पित वैद्य महेंद्र सर्राफ धर्मार्थ पुण्यार्थी औषधालय को प्रतीक चिह्न भेंट किया।

जैन पंचायत ने नगर के निर्धनों के लिए, जिन्हें भोजन नसीब नहीं हो पाता है, उनके लिए विद्या सागर अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ आठ दिसंबर को करने का निर्णय लिया है। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना में सभी वर्ग और धर्म के असहाय जनों को प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक नियमित खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. अक्षय टड़ैया, प्रदीप जैन सतरवांस, राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन मोदी, अक्षय अलया, आनंद जैन, संजीव जैन, विजय जैन, जिनेंद्र जैन, शीलचंद अनौरा, जिनेंद्र जैन थनवारा, दीपक जैन, नरेंद्र जैन, छोटे पहलवान, प्रमोद जैन पाय वाले, नीरज जैन मुल्लन, मनोज जैन बबीना, विजय जैन, आनंद चौधरी, वीरेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन बछरावनी, राजकुमार जैन, कपूरचंद, विनोद कामरा, अभय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें