ललितपुर (ब्यूरो)। सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान डीएम और अन्य अफसरों को झंडा भेंट किया गया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल जेपी शर्मा ने डीएम डा. रूपेश कुमार और अन्य अधिकारियों को झंडा भेंट किया।
इस मौके पर डीएम ने सशस्त्र सेना के पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों की सहायतार्थ दान दिया। दान की गई राशि सेना के कल्याण कार्य के लिए समर्पित की गई।
इस दौरान नायब सूबेदार संजय कुमार शुक्ला, अमित प्रताप सिंह, रामकिशोर सिंह, बलभद्र सिंह निरंजन, प्रकाश नारायण राजपूत, कृष्णपाल शर्मा, मोतीलाल कुशवाहा, कृष्ण गोपाल मालवीय, पीएल रजक, मुन्ना लाल रजक, रघुवीर सिंह, राजकुमार उपस्थित रहे।