फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार की सुबह ललितपुर-सागर राजमार्ग पर मसौरा बैरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल आगरा निवासी ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पटेल नगर निवासी हुकुम उर्फ बड़े (59 ) और मोहल्ला शांति नगर निवासी जगदीश (60) दोस्त थे। दोनों मजदूरी करने के लिए रविवार की सुबह साइकिल पर सवार होकर सुबह छह बजे घर से मसौरा कलां जाने के लिए निकले थे। अभी दोनों हाईवे 44 पर स्थित ग्राम मसौरा बैरियर के निकट पहुंचे ही थे कि तभी झांसी से सागर की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने दोनों साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे सड़क किनारे खाई में जा पलटा।
घटना देखकर लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल संजय शुक्ला दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आननफानन दोनों साइकिल सवारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आगरा निवासी ट्रक चालक अवधेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल से पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल संजय शुक्ला ने बताया कि हादसे में दोनों साइकिल सवार बुजुर्गों को मौत हुई है। सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक घंटे तक ट्रक के केबिन में फंसा रहा चालक
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के अंदर फंसे चालक को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। गांववालों ने भी चालक को निकालने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले गंभीर रूप से घायल हुकुम व जगदीश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। इसके बाद ट्रक में फंसे चालक अवधेश को निकालने का प्रयास किया लेकिन, ट्रक के अगले हिस्से की केबिन में चालक बुरी तरह फंसा था। केबिन के आगे के हिस्से को काटा गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को पुलिस बाहर निकाल सकी। पैर में गंभीर चोटें आने के चलते चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
दोनों पर थी परिवार की जिम्मेदारी
ललितपुर। ट्रक की टक्कर से हुकुम और जगदीश की मौत के बाद दोनों के घरों में कोहराम मचा हुुआ है। दोनों पर अपने परिवार की जिम्मेदारी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से भी जानकारी ली है। इधर, घटना की खबर मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। मृतक हुकुम के दो पुत्र व एक पुत्री है। परिवार की जिम्मेदारी हुकुम निभाते थे। वह सालों से मजदूरी करते थे। मजदूरी करने के दौरान उनकी जगदीश से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद से दोनों साथ-साथ मजदूरी करने जाते थे। दोनों में खासी मित्रता भी थी। वहीं, जगदीश के परिजन गमगीन होने के कारण कुछ भी नहीं बोले। इतना जरूर बताया कि वह घर चलाते थे। दोनों की मौत के बाद परिजनों के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें