ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में कौमी एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म सद्भाव सभा में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना ने कई परिवारों के मुखिया छीन लिए, यह स्थिति बेहद दुखद हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कोविड 19 वैश्विक महामारी पूरे विश्व में फैली है। जिले में भी कई व्यापारी, नेता, समाजसेवी, पत्रकार और अन्य रिश्तेदारों को खोया है। कई लोगों की अल्प आयु में ही जीवन लीला समाप्त हो गई। कई परिवार के मुखिया अपने बच्चों को बिलखते छोड़ गए।
इस दौरान बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, सपा नेता ज्योति कल्पनीत सिंह लोधी, राजेश यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, राजीव बबेले सप्पू, हरीश कपूर टीटू, संजीव जैन, रमाकांत तिवारी,अज्जू बाबा, अमितप्रिय जैन, अंकुर जैन व दीपक राठौर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार रखे। सभा में गिरधारी यादव, सत्येंद्र प्रताप सिंह सिसौदिया, भारत भूषण चौरसिया पार्षद, साकिर अली, डॉ. विक्रांत तोमर, सौरभ यादव, चंदन अहिरवार मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आचार्य ने और आभार समिति अध्यक्ष परवेज पठान ने व्यक्त किया।7