फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: भतीजी की शादी के फलदान कार्यक्रम से लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत, भतीजा घायल

Wed, 22 Apr 2026 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

भतीजी के फलदान कार्यक्रम से देर रात धरमदास अपने भतीजे पूरन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगरवारा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतीजी की शादी के फलदान कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धरमदास उर्फ धरम (45) निवासी ग्राम चिगलौआ (थाना बार) की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा पूरन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मृतक के छोटे पुत्र गौरव के अनुसार, सोमवार को धरमदास अपनी भतीजी का फलदान कार्यक्रम लेकर ग्राम राधापुर गए थे। देर रात कार्यक्रम के बाद वह अपने भतीजे पूरन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगरवारा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद धरमदास को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूरन का उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांच भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे। उनके चार पुत्र हैं और वह खेती-किसानी व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना बानपुर प्रभारी अरुण तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सादगी से संपन्न हुई भतीजी की शादी
गौरव के मुताबिक, मृतक के भाई की पुत्री चांदनी की शादी तय थी और मंगलवार को बारात आनी थी। लेकिन धरमदास की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। ऐसे में चांदनी की शादी पास के गांव सेमरा भागनगर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सादगी के साथ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें