संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापेमारी अभियान चलाया, स्टेशन रोड स्थित एक फुटकर किराने की दुकान पर छापा मारा। टीम ने बिना बिल के करीब 40 लाख माल पकड़ा और चार लाख रुपये का चालान जमा कर सभी खातों को सीज कर दिया।
जनपद में पहली बार किराना फुटकर व्यापारी के यहां जीएसटी की एसआईबी ने छापेमारी की। एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर विपिन सोनकर के नेतृत्व में की गई छापेमारी में बिना बिल का करीब 40 लाख रुपये का माल बरामद हुआ, इसके अलावा पूरे पत्रावली भी खंगाली गई। किराना व्यापारी के सभी बही खाते सीज कर दिए गए हैं। चार दिन के अंदर बिल प्रस्तुत करने का समय भी दिया गया। विभागीय कार्रवाई के लिए सभी पत्रावली का गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से फुटकर किराना व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। टीम में डिप्टी कमिश्नर दिनेश कुमार, तेजप्रताप, आशीष शर्मा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।