सौजना( ललितपुर)। जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम सड़कौरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पूजन कर नवनिर्मित मंदिर में चतुर्भुज भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
मंदिर में पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद प्रतिष्ठित पंडितों द्वारा मंत्रों का जाप किया। ग्रामीणों ने भंडारे में भगवान का प्रसाद चखा। ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से ग्राम में मौजूद तालाब के पानी से सिंचाई करने की मांग की। इस पर उन्होंने जल्द ही तालाब से पानी निकासी कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर वेग ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस मौके पर टीकमगढ़ जिले से आए विधायक राकेश गिरी, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरिराम निरंजन, प्रेमचंद पटेल, महेश भैया, ध्रुव सिंह सिसौदिया, आशुतोष सेंगर, मनीष अग्रवाल, देवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक पारासर, रूपेश साहू, नितेश संज्ञा, शिवा राजा तोमर, शिव सिंह मैनवार, देशपाल राजा, महेश तिवारी, श्रीपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।