ललितपुर से टीकमगढ़ जातीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कंगना रनौत के मामले में कहा कि कंगना के प्रति महाराष्ट्र सरकार का रवैया ठीक नहीं रहा है। यह बात उन्होंने ललितपुर स्टेशन पर टीकमगढ़ जाते समय पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि वह ललितपुर को अपना घर मानती हैं। इसका कारण यह है कि उनकी पैतृक खेतीबाड़ी दो सटे हुए गांवों में थी, इसमें एक गांव डूंड़ा मध्य प्रदेश में पड़ता है और दूसरा गांव सड़कोरा उतर प्रदेश में पड़ता है। इस नाते उन्हें ललितपुर अपना सा लगता है। आज भी अधिकारियों से इसके विकास के बाबत चर्चा करती रहतीं हैं। जब तक नेहरू नगर - चांदमारी पेयजल योजना मूर्त रूप नहीं ले लेती, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, युवा नेता दुर्गा प्रताप सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।