फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा व शिव के टकराव से टल रहा खजुराहो ट्रेन संचालन

Sun, 31 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। लंबे समय से अटके खजुराहो ट्रेन संचालन में ‘राजनीति’ हो रही है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच उद्घाटन स्थल को लेकर शीतयुद्ध चल रहा है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती जहां ललितपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाना चाहती हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खजुराहो से हरी झंडी दिखाना चाहते हैं। ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री उमा भारती के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिये वह एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपना राजनैतिक पदापर्ण करना चाहती हैं। उद्घाटन के मुख्य अतिथि को लेकर भी बड़ी मशक्कत चल रही है। 
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री उमा भारती कार्यक्रम का मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने के प्रयास में हैं। रेेल विभाग के मुताबिक 15 अगस्त तक खजुराहो ट्रेन संचालन शुरू हो सकेगा। अगर प्रधानमंत्री को समय नहीं मिला, तो कार्यक्रम के अतिथि रेल मंत्री सुरेश प्रभु का होना तय है। रेलवे बोर्ड द्वारा ललितपुर से खजुराहो तक सभी रेलवे विभागों को पत्र जारी कर ट्रेन संचालन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इससे पूर्व रेलवे बोर्ड की ललितपुर से खजुराहो तक पैसेंजर ट्रेन 30 जून तक दौड़ाने की पूरी तैयारी की गई थी। ललितपुर से खजुराहो तक रेलवे लाइन व स्टेशनों का निर्माण कार्य पूूरा हो चुका है।

रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त बीके बाजपेयी द्वारा जून माह में टीकमगढ़ से खजुराहो तक दो चरणों में सीआरएस किया गया, जिसमें पहले चरण में टीकमगढ़ से छतरपुर व दूसरे चरण में छतरपुर से खजुराहो तक सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया और जून माह में ही उन्होंने अपनी रिपोर्ट रेलवे को सौंप दी थी, जिसमें टीकमगढ़ से खजुराहो तक 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन


सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही रेलवे बोर्ड ने 30 जून से पहले ललितपुर से खजुराहो तक पैसेंजर ट्रेन संचालन की तैयारियां भी कर ली थी। लेकिन ललितपुर-खजुराहो लाइन पर ट्रेन संचालन का श्रेय लेने और उद्घाटन किससे कराया जाए, इस पर सस्पेंस खड़ा हो गया और रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन संचालन के लिए तारीख तय नहीं हो सकी। साथ ही यह भी तय नहीं किया जा सका है कि ललितपुर-खजुराहो लाइन पर कौन-कौन सी ट्रेन और कहां से चलाई जाएंगी।  


विधानसभा चुनाव का असर देखने मिलेगा
ललितपुर के देवगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारियां हैं। इन तैयारियों के बीच ललितपुर स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का मौका भुना सकती है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोशिश है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम मोदी के कार्यक्रम की हरी झंडी मिल जाए। 

एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की बढ़ी संभावना
रेलवे बोर्ड द्वारा एक माह पूर्व ट्रेन संचालन की तैयारियां के बीच मात्र पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की गई थी, जिस पर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अटक सकता था। ट्रेन संचालन का उद्घाटन किए जाने पर ललितपुर से खजुराहो के बीच झांसी व भोपाल से एक्सप्रेस ट्रेन और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संचालन की संभावना भी बढ़ गई है। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने भी इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें