फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नहीं सुना सके गिनती व पहाड़े

Sun, 31 Jul 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
पाली/ललितपुर। ग्राम कैथोरा कें प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मंडलायुक्त की चौपाल के दौरान छात्र गिनती और पहाड़े नहीं सुना सके तो मंडलायुक्त ने विद्यालय के तीन अध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, अनियमितताओं के आरोप में लेखपाल के स्थानांतरण का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त के. राममोहन राव व डीएम डा. रुपेश कुमार ने लोहिया समग्र ग्राम कैथोरा के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से गांव की सड़कों, शौचालय, खाद्य सामग्री वितरण, समाजवादी व अन्य पेंशन वितरण की वास्तविक स्थिति जानी। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने दो छात्रों से गिनती व पहाड़े पूछे, जिसे छात्र नहीं बता सके, इससे नाराज होकर उन्होंने तीन अध्यापकों को वेतन रोकने के लिए बीएसए को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, ग्रामीणों ने लेखपाल दिनेश कुमार की शिकायतें की,

जिसपर उन्होंने लेखपाल का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। चौपाल में सेक्रेट्री, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम और अध्यापकों की कार्यशैली की जानकारी ग्रामीणों से ली है। मंडलायुक्त ने तहसील पाली का निरीक्षण कर भू-लेेख अनुभाग, संग्रह अनुभाग, कंप्यूटर रूम का जायजा लिया और संबंधित पटल कर्मियों से पूछताछ भी की है। उपजिलाधिकारी कोर्ट के निरीक्षण के दौरान तहसील दिवस रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, बंद रजिस्टर और आदि रिकार्डों को खंगाला, मुकदमों के निस्तारण की संख्या कम होने पर उपजिलाधिकारी को शिकायत निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माणाधीन भवन स्थलों पर जाकर गुणवत्ता परखी और श्रमिकों से मजदूरी समय से मिलने के बारे पूछा।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी से आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कराकर हकीकत जानी, निरीक्षण के दौरान कस्बा की सड़कों व नालियों में गंदगी पाई गई, जिसपर उन्होंने संबंधित अधिकारी को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, वहीं उन्होंने थाना पानी के निरीक्षण के दौरान नव निर्मित भवन की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण लक्ष्कार, एडीएम मिथलेश त्रिवेदी, डीएफओ वीके जैन, अर्थ एवं संख्याधिकारी भोलाराम, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्र, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, तहसीलदार पाली अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शुक्रवार देर रात ली समीक्षा बैठक
मंडलायुक्त ने शुक्रवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली, जो देर रात तक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कर करेत्तर से संबंधित समीक्षा ली, उन्होंने वाणिज्य कर विभाग, परिवहन, आबकारी विभाग के अधिकारियों को कम वसूली पर फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की डेली डायरी में जांची और संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की भौतिक स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें