फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालगाड़ी से कटकर मरने वाले दो युवकों की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पहले रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक-दो के मध्य रेल पटरी क्रॉस करते समय हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई दो युवकों की मौत के पांच दिन बाद भी उनकी पहचान नहीं हो पाई। हालांकि जीआरपी थाना पुलिस दोनों मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
6 अप्रैल को शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक-दो के मध्य रेल पटरी क्रॉस करते समय झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30-35 वर्षीय दो युवकों की मौत हो गई थी। इसमें एक युवक के पास थैला मिला था, जिसमें सेविंग करने का सामान था। जबकि दूसरे के पास मिले थैले में आटा रखा हुआ था। जीआरपी थाना पुलिस ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर दोनों शवों की पहचान का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। घटना के 72 घंटे गुजर जाने और शिनाख्त न हाेने के बाद अज्ञात में उनका पोस्टमार्टम कराया और पुलिस ने ही अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना पुलिस ने शिनाख्त के लिए दोनों की फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली सदर पुलिस सहित जनपद के थाना पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें