- ललितपुर से गुजरने वाली 13 ट्रेनों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें शुक्रवार को 13 ट्रेनों की चेकिंग के दौरान 182 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। इन यात्रियों से चेकिंग के दौरान एक लाख 735 रुपये जुर्माना वसूला गया।
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए ललितपुर स्टेशन से गुजरने वाली तेरह ट्रेनों सघन जांच कराई गई। जिसके तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 182 यात्रियों से एक लाख 735 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच दल को देखते ही कई लोगों ने रिश्तेदारों, साथियों को छोड़ने आए लोगों ने प्लेटफार्म टिकट भी लिया। इस मौके पर जांच दल में मुख्य टिकट निरीक्षक सोनू राय, शिव प्यारे लाल, समशेर खान, आसिफ अली, रवि मीना शामिल रहे।