फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हादसों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। शनिवार को ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा में दो युवकों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। मृतकों में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य था और दूसरा युवक छात्र था, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
कोतवाली अंतर्गत रानीपुरा निवासी अखिलेश साहू (40) क्षेत्र पंचायत सदस्य था। वह नल फिटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार दोपहर में वह तरगुवां स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, उसके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे से सबसे बुरा हाल उसकी पत्नी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में रानीपुरा निवासी अनिल यादव (22) शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें