फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयूसीसी : 20 आरोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। निवेशकों का हजारों करोड़ लेकर फरार होने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के आरोपियों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसने में जुटी है। गैंगस्टर के बाद अब पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू की है।
आम लोगों को कम समय में धनराशि दोगुना करने का लालच देकर हजारों करोड़ हड़पने वाली चिटफंड कंपनी के खिलाफ विभिन्न थाना-कोतवाली में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मुख्य संचालकों सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने इनाम घाेषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी, स्वॉट, सर्विलांस टीम जुटी हुई है। हाल में पुलिस ने 10-12 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अब पुलिस गिरफ्तार सभी 20 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने जा रही है।
विज्ञापन


संपत्ति का ब्योरा देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी : चिटफंड कंपनी के आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने के बाद संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने एक हेल्पलाइन नंबर 7839697416 जारी किया है। लोगों से अपील की है कि वे एलयूसीसी कंपनी से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी जैसे बेनामी संपत्ति, अवैध खरीद-फरोख्त या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी इस हेल्प लाइन नंबर पर दें। इस हेल्पलाइन पर अन्य प्रकार के अपराध से जुड़ी सूचना भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


करीब 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें