फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो होनहारों ने जिले का नाम किया रौशन

विज्ञापन
विनोद राय (कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी) - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) वर्ष 2018 की परीक्षा में जिले के दो होनहारों ने नाम रोशन किया है। एक का चयन कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी और दूसरे का चयन उप निरीक्षक सीबीआई के पद पर हुआ है। परीक्षाफल एक अप्रैल की देर शाम घोषित हुआ।
विज्ञापन

कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी पद पर चयनित मसौरा खुर्द निवासी विनोद राय पुत्र हुकुम चंद्र राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मसौरा खुर्द से और स्नातक राजकीय महाविद्यालय ललितपुर से पूरी की। परास्नातक की परीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरी करने के पश्चात एसएससी की तैयारी करने लगे। इन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। विनोद ने बताया कि आल इंडिया स्तर पर इनका रैंक 233वां है। तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। सीबीआई उप निरीक्षक के पद पर चयनित ललितपुर शहर के गांधीनगर नई बस्ती निवासी सर्वेश पाठक पुत्र अशोक कुमार पाठक ने प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा तक ललितपुर से प्राप्त की। यहां तक तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। प्रतियोगी परीक्षा की सफलता के लिए सर्वेश ने प्रतिदिन करीब 10 घंटे तक पढ़ाई की। यह सफलता उन्होंने दूसरे प्रयास में अर्जित की है। इनका आल इंडिया में 452वां रैंक है। दो भाइयों में सर्वेश छोटे हैं जबकि बड़े भाई वीरेश पाठक शिक्षक हैं।

सर्वेश पाठक (सीबीआई उप निरीक्षक पद पर चयनित)- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें