फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा गडरयाना में साहूकारों से लिए गए कर्ज को लेकर परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि घरवाले कर्ज की रक म नहीं बता पा रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि जमीन कम होने से वह साहूकारों का कर्ज नहीं दे पा रहा था, इसी बात को लेकर परेशान रहता था। मौके पर गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

गडरयाना निवासी भगवानदास (34) पुत्र बाबूलाल कुशवाहा 22 बिस्वा जमीन पर खेती करता था। जमीन कम होने से वह बाहर बेलदारी का काम भी करता था। लगभग दो माह से वह तालबेहट के आसपास ही बेलदारी का काम करने लगा था। बृहस्पतिवार को रात में उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस गई। पुलिस की सूचना पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने तहसीलदार विशेश्वर सिंह एवं राजस्व निरीक्षक हरीराम प्रजापति को मौके पर भेजा। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि युवक ने बीमारी के कारण आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं परिजनों का कहना है कि वह साहूकारों से लिया गया कर्ज नहीं चुका पाने के कारण परेशान था और उसी के चलते आत्महत्या भी की, हालांकि कितना कर्ज था और किससे लिया था, इसकी जानकारी परिवार के लोग नहीं दे सके। मृतक की दो लड़कियां एवं एक पुत्र है।
----
मृतक के नाम लगभग 22 बिस्वा जमीन है। रिपोर्ट बना कर भिजवा दी गई है। जो भी आर्थिक सहायता देय होगा, उसका लाभ दिया जाएगा।
-- अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट
--------
----
अंत्येष्टि से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, घायल
तालबेहट। भगवानदास की अंत्येष्टि से लौटकर घर जा रहे एक ही बाइक पर सवार दो लोगों को शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। लोगों ने भाग रहे कार चालक को पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायलों को सीएचसी तालबेहट ले गए जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय ललितपुर रेफर कर दिया। घायलों में बबलू (35) पुत्र दशरथ निवासी कड़ेसरा कला तथा नरेश (34) पुत्र गुलाब निवासी थाना गांव बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें