फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों सहित दो वाहन चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जखौरा पुलिस ने रात को गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल से जा रहे दो चोरों को पकड़ लिया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर जखौरा के जंगल में झाड़ियों से दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी तालबेहट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय एवं उपनिरीक्षक दिलीप कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार की रात को थाना क्षेत्र में वांछित वाहन चोरों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान करीब 9.50 बजे तालबेहट की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल आती दिखी, जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवारों ने दूर से ही मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। शंका होने पर पुलिस ने पीछा करके घेराबंदी कर वादीवर चौराहा पर पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम थाना जखौरा के ग्राम बसवां निवासी बब्बी राजा उर्फ भानु प्रताप पुत्र नन्हें जू एवं दूसरे ने अपना नाम थाना जखौरा के ग्राम बुड़ेरा निवासी शैलेंद्र पुत्र उमराव यादव बताया। वह मोटरसाइकिल उन्होंने गुलैंदा तिराहे से चोरी की थी। आगे बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिलें चोरी करके बेड़नीबाई की कुईया के पास में जंगल में झाड़ियों में छिपाकर रखी हैं। ग्राहक आने पर वह वहीं जा रहे थे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर जखौरा पुलिस ने उक्त बताए स्थान से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो होंडा सीडी100 काला रंग एवं पैशन प्रो नीली काले रंग की बरामद कीं। वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, दिलीप कुमार एवं पुलिस कर्मी राहुल चौधरी, मोहित सिंह, शिवकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें