मड़ावरा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत मड़ावरा पुलिस द्वारा बालू से लदे दो ट्रक समेत तीन वाहन सीज करते हुए 48 अन्य वाहनों का चालान कर 12100 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
नवागंतुक थानाध्यक्ष विजय सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान थानागेट के पास से गुजर रहे दो ट्रकों में लदी हुई बजरी समेत वाहन संबंधी प्रपत्र नहीं पाए जाने पर वाहन चालक धनीराम यादव पुत्र नत्थू निवासी रामपुर तालबेहट के ट्रक संख्या यूपी94 टी 2511 तथा राजेन्द्र यादव पुत्र
रामनाथ निवासी पूराकलां के ट्रक संख्या एम पी 07 एचबी 4119 को मोटरवाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।
वहीं, चंद्रभान पुत्र हीरालाल निवासी हंसरा की बाइक संख्या यूपी94 एफ 0089 को भी 207 के तहत सीज किया गया साथ ही अन्य 48 वाहनों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान करते हुए 12100 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।