फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर ग्रहस्थी का सामान चोरी, तीसरे दिन पकड़े चोर

विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गदौरा में मकान का ताला तोड़कर गृहस्थी का सामान चुराने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ग्राम गदौरा निवासी मुन्नालाल अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके मकान में पांच कमरे हैं। एक कमरे में भैंस बंधी थी और दूसरे में भूसा रखा है। दो कमरों में गृहस्थी का सामान था। 12 सितंबर को वह खाना खाकर परिवार सहित सो गया। रात करीब तीन बजे भैंस देखने के लिए जागा और कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, तो नहीं खुला। कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। इस पर वह चिल्लाया, लेकिन बरसात होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। बाद में उसने देखा कि दोनों कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अज्ञात बदमाश कपड़े, बर्तन आदि लगभग दस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की तो दो यवुकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम थाना नाराहट ग्राम गुढ़ा मड़ावरा निवासी कल्यान कुशवाहा व ग्राम गुढ़ा मड़ावरा निवासी रामप्रवेश अहिरवार हैं। पुलिस ने आरोपी कल्यान को डोंगरा तिराहा और रामप्रवेश को उसके गांव में मकान के बाहर हैंडपंप के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुरेंद्र, भूषण, सूरज सिंह, स्मृति देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें