फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एक साथ छह स्थानों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एक साथ छह स्थानों पर किया हाथ साफ
विज्ञापन

तालबेहट। पुलिस चौकी तेरई फाटक अंतर्गत ग्राम असऊपुरा और मजरा नयाखेड़ा में रविवार की रात चोरों ने चार मकानों और दो लकड़ी के खोखों का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात साफ कर दिए। एक साथ छह स्थानों पर हुई चोरियों से हरकत में आई पुलिस ने अधिकारियों, फोरेसिंक टीम और एसओजी ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार की रात चोर मजरा नयाखेड़ा निवासी रविंद्र पाल सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह के मकान में घुसे। बदमाश उनके यहां से दो जोड़ी पायलें, मंगलसूत्र, नकदी आदि सामान चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने कैलाश नारायण विश्वकर्मा पुत्र भरोसे के दीवार में लगी ईंटों को हटा कर कमरे में प्रवेश किया और उसके यहां से घर में रखे 36 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी चांदी की करधौनी, सोने का हार, मंगलसूत्र तथा लगभग दो किलोग्राम चांदी चुरा ले गए। इसके बाद चारों ने ग्राम असऊपुरा निवासी मनोहर सिंह पुत्र देशपत ठाकुर के मकान में घुसकर 40 हजार रुपये नकद और जेवरात चुराए। समीप में रहने वाली गुड्डी राजा पत्नी स्व. विजय पाल सिंह के सूने मकान का ताला तोड़ कर घर में रखे जेवरात चुरा ले गए। गुड्डी राजा के मायके जाने के कारण मौके पर कोई नहीं था, जिससे उनके यहां से चोर कितना सामान चुरा ले गए, इसका पता नहीं लग सका। इसके बाद चोरों ने गांव में लकड़ी का खोखा रखकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले लखन अहिरवार और निर्बल अहिरवार के खोखों के ताले तोड़ कर उसमें रखा सामान चुरा ले गए। सुबह जब लोग सोकर उठे तो कमरों में बिखरा सामान देख कर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के काफी देर बाद मौके पर पुलिस गई। बाद में सीओ देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एसओजी तथा फोरेंसिक टीम ने जाकर नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें