फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, ग्राम प्रधान सहित दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने क्रॉस में दर्ज किए मुकदमे, कोतवाली सदर के विघा गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम विघाखेत में दो पक्षों के बीच बृहस्पतिवार की रात को जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में ग्राम प्रधान सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम विघा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर की रात को उसके भाई धर्मेंद्र के साथ गांव के गंगा राम, राजेश, सीताराम, रामकिशन, लीला, ब्रजकुमारी, नेहा ने एकराय होकर अकारण गाली दी। मना करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की। जब वह उलाहना देने गए तो सभी आरोपियों ने उसके साथ पिटाई की। बीच बचाव को आए बृजेंद्र, कृष्णपाल, देवेंद्र, जगत सिंह, इंद्रपाल, केपी राजा, रुपेंद्र सिंह, लल्लू राजा, रामसिंह को भी लाठी-डंडों से हमला करके पीटा। जिससे वह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष के गंगाराम निवासी ग्राम वीघाखेत ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि दो अक्तूबर की रात को सुरेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र, कृष्णपाल, ज्ञानसिंह, कृष्णपाल पुत्र जयपाल निवासी ग्राम वीघाखेत ने बिना किसी बात के गाली दी। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिए गए है। मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें