फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27 और नए मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को एक ही मोहल्ले के आठ संक्रमित समेत 27 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, दो संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 416 पहुंच गई है।
वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। शहर के अधिकांश मोहल्लों में संक्रमित मरीज मिलने से क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित होते जा रहे हैं। लेकिन, संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को मोहल्ला गांधीनगर में एक दिन में सबसे अधिक आठ व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है। इनमें दो 56 वर्षीय व 32 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 77 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, 31 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती में कोविड पाया गया है।
मोहल्ला कटरा बाजार निवासी 65 वर्षीय व 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। स्टेशन रोड कृष्णा सिनेमा के पास निवासी 31 वर्षीय महिला व 53 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई हैं। मोहल्ला नझाई बाजार वाटर वर्क्स के पास निवासी तीन संक्रमित हैं। इनमें 34 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालिका व 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। मोहल्ला नदीपुरा निवासी तीन संक्रमित हैं। इनमें 35 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय महिला संक्रमित हुई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति व 43 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला बसंत विहार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती व तलैयापुरा निवासी 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। कैलगुवां रोड निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति व रावरपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला संक्रमित है। मोहल्ला रावतयाना निवासी 65 वर्षीय वृद्घ महिला और शहर निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
486 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
संक्रमितों की खोज के लिए लगातार सैंपलिंग की जा रही है। लेकिन, सैंपल के आधार पर समय पर रिर्पोट नहीं आ रही है। 24 जुलाई से अब तक के 486 व्यक्तियों के सैंपल की रिर्पोट आना बाकी है।
24 घंटे में दो वृद्ध पॉजिटिव ने तोड़ा दम
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही पहले से बीमारी से ग्रसित मरीजों की कोरोना से मौत हो रही है। 24 घंटे में जिले में दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इनमें एक शहर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा हाल निवासी अंब्रोसिया कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। वृद्ध ग्राम कल्यानपुरा में अस्पताल संचालित करते थे, लेकिन बीते माह निमोनिया हो गया था, तब से अस्पताल बंद था और ललितपुर में रह रहे थे। डायबिटीज से ग्रसित थे। सोमवार को शुगर लेबल कम होने व सांस लेने में दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में उपचार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी पत्नी, पुत्र व पुत्र वधू भी संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला मऊठान निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की संक्रमण से मौत हो गई है।
मंगलवार को जिले में 27 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभाग संक्रमित मरीजों से वार्ता कर सुविधा के अनुसार उपचार मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें