फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। थाना जखौरा के अंतर्गत बांसी के मोहल्ला बरियापुरा में सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बांसी के मोहल्ला बरियापुरा निवासी मनोहर लाल अहिरवार (37) घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। माता- पिता दूसरे मकान में रहते हैं। मनोहर की भांजी खाना खाने को बुलाने आई तो उसे घर के ऊपर वाले कमरे में तौलिया से फांसी पर लटका देखा। बाहर आकर उसने शोर मचाया। कुछ देर में आसपास वाले इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मनोहर ग्राम दैलवारा में सफाई कर्मचारी था। फांसी लगाने की वजह का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें