रनगांव(मड़ावरा)। मड़ावरा थाना अंतर्गत लहर धाम तिराहे के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सीएचसी ले जाया गया। वहीं, कार चालक मौका मिलते ही भाग गया।
मड़ावरा थाना अंतर्गत बम्होरी कला निवासी जितेंद्र (26) अपने भांजे यश के साथ बुधवार की शाम मड़ावरा बाजार आ रहे थे। वे लहर धाम तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग बाइक से 10 फिट दूर जा कर गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें बाद में राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र मड़ावरा लाया गया। संवाद