फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से 1459 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 1459 व्यक्तियों के सैंपल लिए। आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। इनमें ब्लॉक बार के ग्राम दरौनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व ग्राम चकौरा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए।
जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3416 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3335 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 34 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1269 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एपीडेमियोलॉजिस्ट, डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विभागीय टीमों द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें