ललितपुर। थाना जखौरा की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम नदनवारा
में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की, जिससे अवैध शराब के कारोबारियों ने
बौखलाकर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस ने दो लोगों को
मिलावटी शराब बेचते पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे।
ग्राम
नदनवारा स्थित एक होटल की आड़ में अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना पर
बांसी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र स्वरूप सिंह यादव ने शनिवार की देर शाम अपने
साथियों के साथ छापेमारी की, जिससे कारोबारी बौखला गए और पुलिस कर्मियों से
धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करके राजकुमार यादव एवं नन्हे राजा
निवासीगण नदनवारा को गिरफ्तार कर 19 लीटर यूरिया निर्मित कच्ची शराब बरामद
कर ली, जबकि राजीव यादव एवं त्रिलोक यादव निवासी ग्राम बंदपुरा भागने में
कामयाब हो गए।
पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मिलावटी शराब बेचने
तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया
है।