फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतीं मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सेंटरों से लिए गए 1532 सैंपल की जांच रिपोर्ट में दो युवतियां कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर लगाकार सैंपल लिए जा रहे हैं। हालांकि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर राहत बनी हुई है। यहां प्रतिदिन एक- दो व्यक्ति ही संक्रमित मिल रहे हैं। लेकिन कोविड नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1532 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी 38 वर्षीय महिला व ग्राम सुरउवा निवासी 22 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। इनमें एक को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 3464 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3391 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 26 संक्रमितों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1330 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लिए गए 1532 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो युवती कोरोना संक्रमित पाईं गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें