फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
गाज गिरने से मृत किसान व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना गिरार के ग्राम कारीटोरन में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। किसान खेतों में जानवरों की रखवाली कर रहे थे। ग्राम कारीटोरन निवासी किसान वीर सिंह (45) पुत्र नन्ने भैया लोधी और कल्याण (55) पुत्र गजू लोधी सोमवार की देर शाम को अपने खेत में जानवरों की रखवाली कर रहे थे। अचानक बारिश शुरू हो गई, तो दोनों किसान पानी से बचने के लिए पास के एक महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से दोनों किसानों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अन्य ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान अरविंद सिंह एवं ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी। इसके कुछ देर बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष गिरार विमलकांत मिश्रा, तहसीलदार मनोज कुमार, कानूनगो और लेखपाल भरत दुबे आदि ने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
मृतक कल्याण के दो बेटे हैं, जिनके नाम भान सिंह एवं दरयाव सिंह हैं। इनके पास तीन एकड़ जमीन है। मृतक वीर सिंह के दो बेटे घनेंद्र सिंह एवं प्रतिपाल सिंह हैं और इनके पास पांच एकड़ खेती की जमीन है। बिजली गिरने से हुई मौत के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें