फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क पार करते हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। शुक्रवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बम्हौरीसर कट के पास बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं, टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर बाइक भी गिर गई और उसका चालक भी घायल हो गया। दोनों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने 18 मई को ग्राम सभा खांदी मजरा कुंडा निवासी बाबूलाल और उसकी पत्नी को एक मामले में न्यायालय से वारंट होने के कारण गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया था। शुक्रवार को उसका दामाद उदय अहिरवार (45) निवासी ग्राम भितरगुवा पिछोर खनियाधाना, मध्य प्रदेश ललितपुर से तालबेहट आ रहा था। बम्हौरीसर कट के पास उदय सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उदय गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार तरुण त्रिपाठी (30) निवासी माेहल्ला सिविल लाइन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुराग अवस्थी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी तालबेहट पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक उदय के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन



दुर्घटना में बाइक चालक और एक युवक की मौत हो गई। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी, तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें