फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया लॉकडाउन का पालन, प्रत्येक शनिवार- रविवार को लॉकडाउन की सराहना की

विज्ञापन
monia dance - फोटो : monia dance
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस फैसले की जनपद में सराहना हो रही है। लोगों को कहना है कि यह सही कदम है।
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन होने वाले लॉकडाउन के फैसले से हर कोई संतुष्ट है। लोगों का कहना है कि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लॉकडाउन की बेहद आवश्यकता है, सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया, जो काबिल-ए- तारीफ है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र उपाय है। सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और आगे भी लॉकडाउन का पालन करेंगे। दूसरों को भी पालन करने के लिए जागरुक और प्रेरित करेंगे।
-----------------
सरकार के सप्ताह में दो दिनों केे लॉकडाउन के फैसले से संतुष्ट हैं। जनपद में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, उससे स्वयं का बचाव ही एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन

- अजय पुरोहित
----------------------------
कोरोना के बढ़ते मरीजों से सभी हैरान हैं। अब कोई बिल्कुल भी खतरा मोल लेना नहीं चाहता है। इसलिए अब सभी लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में हैं।
- सोम तिवारी
----------------------------
बढ़ते कोरोना केसों के चलते लॉकडाउन बहुत जरुरी था। हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। ताकि, इस भयानक महामारी से बचा जा सके।
- साहवेंद्र प्रताप सिंह
----------------------------
जनपद के हर नागरिक की यही मंशा है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए और इसके नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या को रोका जा सके।
- मुकेश नायक
----------------------------
कोरोना वायरस जनपद में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अब सभी को स्वयं की सुरक्षा करने की आवश्यकता है। वायरस से बचने के लिए सभी अपने घरों में रहें, तभी इस चेन को तोड़ा जा सकता है।
- निखिल राजौरिया
----------------------------
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी को सचेत रहने की जरुरत है। किसी भी परिस्थिति में हुई लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए अब जागरुक रहते हुए सभी बचाव करें।
- राहुल साहू
----------------------------
जिले में बढ़ते कोरोना के मरीजों की चेन तभी टूट सकती है, जब सभी एकजुट होकर नियमों का पालन करें। संक्रमण से बचने के लिए दो गज की दूरी बहुत जरुरी है।
- संजू सोनी
----------------------------
सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरुरी है। इसके पालन से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। हम सब लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और दूसरों को भी जागरुक कर रहे हैं।
- दीपू यादव
----------------------------
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, अब लॉकडाउन बहुत जरूरी है। हम पालन कर रहें हैं और अन्य लोगों को पालन करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। सप्ताह में दो दिनों के लॉकडाउन के फैसले से सहमत हैं।
विज्ञापन

- यश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें