फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव कर अधिवक्ता समेत दो हुए स्वस्थ्य, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना पॉजिटिव एक कर अधिवक्ता एवं पीतांबरा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जिले में कुल 32 एक्टिव केस हैं। अभी तक स्वस्थ होने के बाद कुल सात मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार 12 जुलाई की शाम पांच बजे तक कुल 202 सैंपल कोविड-19 की जांच करने को लिए गए हैं। इनमें से 11 परिणाम नेगेटिव आए हैं, और 191 परिणाम लंबित हैं। पूर्व में मोहल्ला सरदारपुरा निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज और पीतांबरा कॉलोनी का एक पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद रविवार को डिस्चार्ज कर दिए गए। स्वस्थ होने के बाद अब तक कुल डिस्वार्ज मरीज सात हैं। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 32 रह गई है। 12 जुलाई तक कुल 8,951 सैंपल लिए गए हैं, जिनमे से 7,796 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 7757 नेगेटिव व 42 पॉजिटिव हैं। तीन व्यक्तियों का सैंपल जनपद के बाहर लिया गया व तीन मृतक हैं। 1155 परिणाम लंबित हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने कहा कि बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी में से कोई भी लक्षण होते हैं तो अनिवार्य रूप से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 05176-274371 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें