फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सवा तीन करोड़ से दो गोशालाएं तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां सात गोवंश आश्रय स्थल निर्माणाधीन हैं, जिनमें से दो स्थायी आश्रयस्थल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसे हस्तांतरित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टीम ने दोनों गोवंश आश्रय स्थल कुचदों व खिरिया मिश्र का निरीक्षण किया।
11 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से सात स्थायी गोवंश आश्रय स्थल तैयार हो रहे हैं। ठनगना, टौरिया, बानपुर, पिपरौठा, कालापहाड़, कुचदौं व खिरिया मिश्र की गोशाला इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

एक गोशाला की कीमत एक करोड़ 62 लाख रुपये है। इस धनराशि से भूसा गृह, पशुओं के लिए शेड निर्माण, चरही, पेयजल व्यवस्था व अन्य कार्य होने हैं। दो गोशाला पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सीडीओ केके पांडे की अध्यक्षता वाली कमेटी ने कुचदौं व खिरिया मिश्र गोशाला का निरीक्षण किया। कई जगहों पर समतलीकरण बाकी है, तारबाड़ी का कार्य पूर्ण नहीं है। खड़ंजा पर मिट्टी न डालने के कारण वह सही नहीं है। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रोहित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें