फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुम्मेरा और सीतापाठ तालाब का सुंदरीकरण अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सीतापाठ और सुम्मेरा तालाब का सुंदरीकरण टेंडर प्रक्रिया के बाद भी शुरू नहीं हो सका। शासन ने 2.84 करोड़ से सुंदरीकरण कराने की स्वीकृति दी थी, जिसके बाद पालिका प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया अपनाई, लेकिन चार माह बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सुम्मेरा तालाब व सीतापाठ के सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी थी। 2.04 करोड़ से सुम्मेरा तालाब और 80 लाख रुपये से सीतापाठ तालाब पर विकास कार्य किए जाने थे। सीतापाठ तालाब के घाट पर सीढ़ियों के अभाव में लोगों को दिक्कत हो रही है। सुम्मेरा तालाब पर कार्य न होने से अंधेरा पसरा रहता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण शुरू करने के लिए शासन से एसएलटीसी की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें