फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में छह किराना कारोबारी और दो कोटेदारों का चालान

विज्ञापन
घटतौली की जांच करते बाट माप निरीक्षक - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बांट माप निरीक्षक ने घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान छेड़ दिया है। अभियान के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर अब तक आठ कोटेदार कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। इसके अलावा दो कोटेदार एवं छह अन्य किराना व्यवसायियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ निरीक्षक एसपी शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन जांच की जा रही है। बांसी में एक पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया। पंप में किसी भी प्रकार की घटतौली या मिलावट का साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी बाट माप, इलेक्ट्रानिक कांटे आदि सत्यापन अवश्य करा लें। वरना, पकड़े जाने पर जिलाधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा। कोविड- 19 जैसे विश्वव्यापी संकट के समय सरकार द्वारा जनहित में अनेक कदम उठाए हैं। निर्धन, असहाय एवं प्रवासी मजदूरों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में घटतौली करने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें