फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवक मिले कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 2840

विज्ञापन
corona hotspot. - फोटो : corona hotspot.
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को हुई 1525 लोगों की जांच के दौरान दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2840 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थमा नहीं है, लेकिन रफ्तार जरूर कम हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन से 1525 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिसमें दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें कस्बा बार निवासी 32 वर्षीय युवक व महरौनी के पुराना सौजना रोड निवासी 25 युवक शामिल हैं। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एल-1 अटैच राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

--------
यह है संक्रमितों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2840 हो गई है। इनमें 43 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 2723 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 74 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। बीते चार दिनों से अब तक आरटीपीसीआर जांच को लिए गए 1093 व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

--------
मंगलवार को विभन्न सेंटरों से 1525 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें दो व्यकित कोरोना संक्रमित पाए गए। 593 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें