फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम बनयाना में सोमवार को नाराहट, महरौनी पुलिस और एसओजी द्वारा दबिश देकर मिलावटी शराब बनाते चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 62 क्वार्टर देशी मिलावटी शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक नाराहट भानुप्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक महरौनी मनोज कुमार वर्मा और स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल मय फोर्स के महरौनी नाराहट मार्ग पर ग्राम ककऊआ के पास जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान मिलावटी शराब बनाने की सूचना पर तीनों टीमों ने ग्राम बनयाना के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे दबिश देकर चार आरोपियों को मिलावटी शराब बनाते पकड़ लिया। टीमों ने मौके से 62 क्वार्टर देशी मिलावटी शराब, एक पेटी में और 280 खाली क्वार्टर व 950 क्वार्टर के ढक्कन, एक प्लास्टिक का नीले रंग का छोटा ड्रम, जिसमें करीब 40 लीटर तरल पदार्थ (केमिकल), उपकरण और एक प्लास्टिक की बोतल में केमिकल कलर करीब एक लीटर व यूरिया खाद्य करीब आधा किलो बरामद किया।
आरोपियों में नाराहट क्षेत्र के ग्राम बनयाना निवासी लोकपाल सिंह उर्फ पप्पी, ग्राम कुलुआ निवासी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ लव, ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा निवासी संजू राजा और मध्य प्रदेश के मालथौन के ग्राम पलेथनी निवासी दिप्पू राजा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना महरौनी के ग्राम मिनरवाहा निवासी रामपाल सिंह मौके से भाग गया। मामले में थाना नाराहट पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मिलावटी शराब के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
यह टीम रही शामिल
मिलावटी शराब के साथ आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी, आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार के अलावा मनोज कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, जन्मेजय, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र, ओमप्रकाश, देवेंद्र यादव, अमित पाठक, अवधेश, तेज प्रताप, सल्लाउद्दीन, रजनीश चौहान, जमील अहमद आरिफ सिद्दीकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें