संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/जाखलौन। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम परौंदा निवासी हरपाल सिंह यादव व इंदल सिंह के खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। शुक्रवार दोपहर दोनों के खेत में आग लग गई। गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और एक घंटे तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों किसानों के ढाई एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।