फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 4.66 करोड़ की दो कार्ययोजना तीन साल में नहीं हो पाई पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश योजना अंतर्गत दो कार्य तीन साल बाद भी नहीं हुए पूर्ण बुंदेलखंड विकास निधि में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के प्रस्ताव पर 2.82 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य व 1.84 करोड़ की लागत से पक्के नाले का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

इसकी स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुई थी, यह कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं। जबकि शासन ने इसके लिए धनराशि को अवमुुक्त तभी कर दिया था।बुंदेेलखंड विकास निधि राज्यांश योजना के तहत कार्य को पूर्ण कराने में कार्यदायी संस्था की लापरवाही से काम अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। यही कारण है कि 4.66 करोड़ की दो कार्ययोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। हाल ही में समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। इन परियोजनाओं में 2.82 करोड़ की लागत से विकास खंड बिरधा के ग्राम पंचायत निबउवां की गलियाें में सीसीरोड का कार्य होना है, तो वहीं 1.84 करोड़ की लागत से ग्राम निबउवां में पक्का नाली निर्माण का कार्य शामिल है।ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें