फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: लड़की की हत्या करने वाले दोनों भाई पुलिस से मुठभेड़ में घायल, दारूतला जंगल में हुई मुठभेड़

Fri, 24 Jan 2025 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना मदनपुर के ग्राम दरुलतला में गुरुवार की शाम जंगल मे शौच को गई किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और उसका शव जंगल मे देर रात को मिला था। पुलिस अधीक्षक मोहम्द मुश्ताक घटना जानकारी लगने पर मौके पर पहुंच गए थे। एसपी के नेतृव में 6 टीम जंगल मे हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आज सुबह करीब 7:30 बजे दो हत्यारोपियों वीरू व हरी निवासी दारूतला से पुलिस की मुड़भेड़ हो गई। जिसमें दोनों हत्यारोपी गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायल आपस मे भाई है और मैच देखकर घर लौट रहे थे कि लड़की शौच को अकेली जाती दिखी थी। दोनों ने लड़की को पकड़ा और जंगल में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों जंगल मे भाग गए थे। मृतक लड़की शारीरिक दिव्यांग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें