फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस के तीस लाख वसूले, फिर भी उधारी

Sun, 24 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। ग्यारह लोगों के खिलाफ मारपीट कर रुपये वसूलने व सूदखोरी की मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बबीना थाना की भेल चौकी अंतर्गत आरामशीन अंबेडकर नगर निवासी श्रीमती देवरती साहू पत्नी म़ुन्नी लाल साहू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने जरूरत के समय झांसी के सूदखोरों से बीस लाख रुपये लिए थे।

कई किस्तों मे उसने ब्याज के साथ अब तक तीस लाख रुपये उन्हें दे दिए हैं परंतु ज्यादा रुपयों की लालच में कागजों की हेराफेरी कर बहुत ज्यादा ब्याज दर बना कर वह लोग उससे और रुपये ऐंठना चाहते हैं।
विज्ञापन


आए दिन पैसों की मांग करते हैं। मारपीट, उत्पीड़न के साथ बच्चों के अपहरण की धमकी देते हैं। यह लोग जबरदस्ती मोटर साइकिल क्रमांक यूपी 93 एपी 4597 भी उठा ले गए। 
विज्ञापन


बबीना पुलिस ने झांसी निवासी अनिल जोशी, समर वर्मा, प्रभा साहू, बीना गुप्ता, बबलू, प्रदीप तिवारी, सोनू, मोहित, विशाल सेन, दीपक सिंह पटेल, शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें