फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब की पेटियों से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, सड़क पर फैली बोतलें; लोग उठा ले गए बोतल

Mon, 24 Mar 2025 02:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद बिखरी पड़ी शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसा हो गया। झांसी-सागर नेशनल हाइवे-44 पर तेरई फाटक के पास एक ट्रक पलट गया। ट्रक में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरीं थीं। सूचना पर पहुंचे कुछ लोग बोतल उठाकर ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  नेशनल हाइवे-44 पर ककडारी के आईटीआई स्कूल के पास अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे शराब की बोतले सड़क पर फैल गईं। शराब बोतल से भरा ट्रक पलटने और बोतल सड़क पर फैलने की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे। 

कुछ लोग तो बोतले उठाकर ले गए। जबकि कुछ प्रयास में जुटे रहे। सूचना पर तेरई फाटक पुलिस और तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची। घायल ट्रक चालक व परिचालक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें