संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने चार निरीक्षकों सहित 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है।
शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक जीवाराम को प्रभारी पैरवी सेल, निरीक्षक यशवंत सिंह को प्रभारी पैरवी सेल से कोतवाली सदर, निरीक्षक मुनेश भारती को कोतवाली तालबेहट से कोतवाली सदर और निरीक्षक घनश्याम को पुलिस लाइन से कोतवाली तालबेहट स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को कोतवाली महरौनी से थाना बानपुर, रामनरेश यादव को थाना नाराहट से थाना बानपुर, मुख्य आरक्षी दिनेश अवस्थी को कोतवाली सदर से थाना बानपुर भेजा गया है। मुख्य आरक्षी परमसुख को कोतवाली सदर से हेड मोहर्रिर कोतवाली महरौनी, मुख्य आरक्षी बृजभान सिंह सेंगर को थाना बानपुर और मुख्य आरक्षी विपिन अवस्थी को कोतवाली महरौनी से अभियोजन कार्यालय, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार को थाना गिरार से थाना सौजना भेजा गया है।