फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोग घायल होने से बाल-बाल बच गए। कार टीकमगढ़ से ललितपुर शहर आ रही थी और हाईवे पर विपरीत दिशा में चल रही थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी महेश कुमार मंगलवार को कार से ललितपुर आ रहे थे। हाईवे पर कैलगुवां चौराहा से झांसी से सागर की ओर जाने वाली लाइन पर थे, तभी सुरईघाट के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार के एयरबैग खुल गए, जिससे महेश सहित उसके साथी घायल होने से बच गए। यातायात पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त खड़ी कार को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें