तुवन से बस स्टैंड मार्ग पर चर्च के सामने हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत एसपी कार्यालय के पास गिरजाघर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार युवक घायल हो गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी आशुतोष कार से सोमवार की रात इलाइट से तुवन चौराहे की ओर जा रहे थे। कार को संदीप चला रहा था। अभी उनकी कार एसपी कार्यालय के पास गिरजाघर के समीप पहुंची थी, तभी तुवन चौराहे की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे आशुतोष चोटिल हो गया और चालक संदीप बाल-बाल बच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना का कारण रात में कोहरे को बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। ट्रक की तलाश की जा रही है।