फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रस्सी के फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम जलंधर थाना मदनपुर निवासी 58 वर्षीय ट्रक चालक भानसिंह का शव बुधवार को उसके पुराने घर में दरवाजे की चौखट से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। वही सामान खरीदने के लिए घर से दुकान के लिए निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि बुधवार को उसका पिता भानसिंह घर पर था। दोपहर करीब एक-डेढ बजे वह घर से सामान लेने के लिए दुकान पर जाने के लिए निकला। जब काफी देर तक वह लौटकर घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी फूलरानी उसे देखने के लिए निकली। अभी वह घर और दुकान के मध्य स्थित उसके पुराने घर के पास पहुंची तो देखा कि पुराने घर के दरवाजे खुले हैं। इस पर वह अंदर गई तो यहां ढालान में चौखट से रस्सी के फंदे पर भानसिंह का शव लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। करीब एक-डेढ वर्ष से वह ट्रक नहीं चला रहा था और घर पर रह रहा था। पुत्र राहुल ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही। थानाध्यक्ष मदनपुर राजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें